मंझनपुर: ग्राम सभा गरई में सरकारी जमीन पर प्रधान और कोटेदार ने किया कब्जा, ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से की शिकायत
प्रधान और कोटेदार पर अवैध निर्माण कर सरकारी जमीन पर कब्जा करने का आरोप है। ग्रामीणों ने सड़क किनारे स्थित कीमती जमीन पर कब्जा होने की शिकायत जिलाधिकारी से की है। डीएम के निर्देश के बाद तहसील प्रशासन ने निर्माण हटाने का नोटिस चस्पा किया, लेकिन कार्रवाई नहीं की। ग्रामीणों ने बताया कि सरकारी जमीन से अवैध कब्जा हटाए जाने का आदेश तहसील के अफसरों ने जारी किया था।