पीलीभीत। ट्रांस शारदा क्षेत्र के गांव श्रीनगर में तेंदुए की दहशत एक बार फिर सामने आई है। शनिवार सुबह तड़के करीब तीन बजे एक तेंदुआ आबादी में घुस आया और एक घर में बंधी बकरी को अपना शिकार बना लिया। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीणों में भय का माहौल व्याप्त हो गया। बताया गया कि गांव निवासी सुरेंद्र कुमार के घर में बंधी बकरी पर तेंदुए ने हमला किया।