बहराइच: मटेरा चौराहे के पास दर्दनाक हादसा, ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, हादसे में मां-बेटे की हुई मौत
बहराइच के मटेरा चौराहे पर बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। जिसमें एक ट्रक ने बाइक सवार परिवार को टक्कर मार दी। हादसे में सोनू की पत्नी मंगला और बेटे शिवा की मौत हो गई। सोनू अपने परिवार के साथ मटेरा से बहराइच जा रहे थे। तभी नानपारा से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। घायलों को एंबुलेंस से CHC रिसिया भिजवाया। जहां दोनों की मौत हो गई। जांच जारी है।