प्रखंड परिसर में सीएचसी तरारी के समक्ष जगदेव प्रसाद की प्रतिमा पर श्रधा सुमन समर्पित कर उनकी 104 वीं जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम का नेतृत्व जगदेव कमिटी के अध्यक्ष अजीत मेहता ने किया। रविवार की दोपहर 3 बजे के करीब अपने संबोधन में अजीत मेहता ने कहा कि जगदेव बाबू समाजवादी विचार के पुरोधा थे।