पीलीभीत: नजीमाबाद में यात्रियों से भरी बस को दूसरी बस चालक ने टक्कर मारकर किया क्षतिग्रस्त, बड़ा हादसा होने से टला
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव जादौपुर गहलुइया के रहने वाले आजाद कि बस पूरनपुर से देहरादून गई थी। इस दौरान बस चालक देहरादून से सवारी लेकर पूरनपुर आ रहा था। आरोप है कि दुसरी प्राइवेट बस चालक ने अपनी खाली बस को लाकर यात्रियों से भरी बस मे पहले साइड से टक्कर मारकर बस को पलटने का प्रयास किया।