रामगंजमण्डी: चेचट में नशे पर बड़ी कार्रवाई, 123 किलो डोडा चूरा किया गया जब्त, तस्कर कार छोड़कर हुआ फरार
रामगंजमंडी के चेचट थाना पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ी चोट करते हुए अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 123 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक कार को जब्त किया है। हालांकि, कार चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।