नामकुम: मौसम केंद्र में IISF-2025 का भव्य कर्टेन रेज़र आयोजित, 70 से अधिक लोग शामिल हुए
Namkum, Ranchi | Nov 27, 2025 मौसम केन्द्र में गुरुवार दोपहर करीब दो बजे IISF-2025 का भव्य कर्टेन रेज़र आयोजित किया गया जिसमें 70 से अधिक लोग शामिल हुए। बता दें कि यह आयोजन नेशनल थीम विज्ञान से समृद्धि, आत्मनिर्भर भारत के लिए के तहत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय गान से हुई, इसके बाद IISF-2025 से संबंधित प्रेरक वीडियो का प्रदर्शन किया गया।