खडासीन पंचायत भवन में मंगलवार को दोपहर 12:00 बजे बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।बंसी के प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी विकास कुमार के निर्देश पर विकास पथ विक्रम की संस्था के द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किया गया ।जिसमें आंगनबाड़ी सेविका, जीविका दीदी ,आशा कार्यकर्ता समेत अन्य महिलाएं उपस्थित हुई।