रामपुर: कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय में डीएम की अध्यक्षता में हुई एन कॉर्ड की बैठक, नशीली दवाओं की बिक्री पर होगी सख़्ती
Rampur, Rampur | Nov 27, 2024 बुद्धवार को दोपहर तीन बजे के आसपास बैठक सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह की अध्यक्षता में जिला आबकारी अधिकारी, औषधि निरीक्षक व अन्य अधिकारियों के साथ नशीले पदार्थों के सेवन व बिक्री की प्रभावी रोकथाम हेतु गठित जनपद स्तरीय एन कॉर्ड की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने नशीली दावों की बिक्री के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।