लेडी डॉक्टर के साथ रेप और हत्या के विरोध में रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन ने दिल्ली के निर्माण भवन के बाहर सोमवार को प्रदर्शन किया. इस विरोध प्रदर्शन में दिल्ली के अलग-अलग अस्पताल के प्रेसिडेंट डॉक्टर ने हिस्सा लिया. प्रदर्शन में शामिल डॉक्टर ने निर्माण भवन स्थित केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुख्यालय के बाहर ओपीडी चलाने की मांग की है.