गढ़वा: गढ़वा में श्रद्धा और उल्लास से मनाया गया करम पर्व, करम डाली के विसर्जन के साथ पर्व सम्पन्न
Garhwa, Garhwa | Sep 4, 2025 गढ़वा जिले के विभिन्न गांवों और कस्बों में आदिवासी समाज का प्रमुख पर्व करम पूजा श्रद्धा और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया। महिलाओं और युवतियों ने नए वस्त्र धारण कर ढोल, मांदर और नगाड़ों की थाप पर बुधवार गुरुवार की देर रात तक सामूहिक नृत्य और गीत प्रस्तुत किए। गढ़वा शहर के शिव मंदिर प्रांगण में करम पर्व धूमधाम से मनाया गया। जहां मोहल्ले की युवतियों एवं महि