मोरहर तट स्थित बैकठपुर से पुलिस ने अवैध खनन में लगे एक ट्रैक्टर को जब्त किया। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापामारी में पुलिस वाहन को आता देखकर ट्रैक्टर चालक बालू लदे ट्रैक्टर को छोड़कर फरार हो गया। वहीं ट्रैक्टर को बालू लदे ट्रॉली सहित पुलिस द्वारा थाने लाया गया। जहां ट्रैक्टर मालिक और चालक के खिलाफ अवैध खनन को लेकर एफआईआर दर्ज किया गया है।