बिंदकी: चौडगरा कस्बे के समीप पहुर तिराहे व रेलवे ओवरब्रिज के बीच अज्ञात वाहन की टक्कर से 3 लोग घायल, कार क्षतिग्रस्त
फतेहपुर जनपद के थाना कल्यानपुर क्षेत्र के अंतर्गत चौडगरा कस्बे के समीप पहुर तिराहा व रेलवे ओवरब्रिज के बीच शुक्रवार की रात को अज्ञात वाहन की टक्कर से कार सवार तीन लोग घायल हो गए। कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। घायल एक व्यक्ति को जिला अस्पताल भेजा गया। जबकि दो घायलों को शुक्रवार व शनिवार की मध्य रात करीब 12:00 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी भेजा गया।