बेमेतरा: देवरबीजा में पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने देवांगन समाज के जिला अध्यक्ष कामदेव देवांगन से मुलाकात कर उन्हें दी बधाई
मंगलवार को दोपहर 12:00 बजे बेमेतरा के पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने देवरबीजा निवासी कामदेव देवांगन जी को देवांगन समाज, बेमेतरा का जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर उनके निवास पर पहुंचकर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजन भी उपस्थित रहे।