कोटड़ी उपखंड क्षेत्र के पारोली थाना इलाके के रासेड़ गांव में तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। थाना प्रभारी सियाराम ने आज बुधवार शाम करीब सात बजे बताया कि ग्रामीणों ने सूचना दी कि तालाब के पास कपड़े और मोटरसाइकिल पड़ी हुई है। इस पर पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से तालाब में तलाश शुरू की। काफी मशक्कत के बाद युवक को पानी से बाहर निकाला गया और कोटड़ी अस्पताल