वाराणसी की रोहनिया पुलिस ने 14 गोवंश के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बुधवार की देर रात लगभग 11 बजे की गई ।आपको बता दे कि तस्कर एक डीसीएम वाहन में गोवंश को सहारनपुर से बिहार ले जा रहे थे। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर लठिया स्थित शेपा कॉलेज के समीप सर्विस लेन किनारे से वाहन को पकड़ा। वाहन में 14 गोवंश लदे हुए थे।