टेल्को थाना क्षेत्र अंतर्गत रामदीन बागान में हालात बाढ़ जैसे हो गए हैं। टाटा मोटर्स के वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट से जुड़ा पाइप पिछले एक हफ्ते से फटा हुआ है, जिससे दो दर्जन से अधिक घरों में पानी घुस चुका है। गुरुवार 2:00 बजे मिली जानकारी से किचन, बेडरूम से लेकर मंदिर तक पानी भर गया है और गलियां जलमग्न हैं। ठंड के मौसम में जलभराव से लोगों का जनजीवन प्रभावित है।