जोबनेर इलाके के स्वामियों की ढाणी स्थित एक खेत में बने फार्म पॉन्ड में भेड़ बकरी चराने वाले दो दिन से लापता युवक का शव मिलने से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई। वहीं ग्रामीणों की सूचना के बाद जोबनेर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव की सूचना FSL टीम और सिविल डिफेंस को दी।