चौमूं: चोंमू शहर में मोहम्मद साहब के नवासे हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में मुस्लिम समाज की ओर से निकालें गए ताजिए
Chomu, Jaipur | Jul 17, 2024 मोहम्मद साहब के नवासे हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में बुधवार को चौमूं शहर में मुस्लिम समाज की ओर से मोहर्रम को लेकर ढोल ताशों की मातमी धुनों के बीच ताजिए निकाले गए। जो दोपहर बाद कर्बला में जयपुर रोड़ और मोरीजा रोड़ पर सुपुर्द ए खाक किए गए। इससे पूर्व मंगलवार देर रात को कत्ल की रात मनाई गई।