जानसठ: मीरापुर कस्बे में लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए पैरा मिलिट्री फोर्स द्वारा किया गया फ्लैग मार्च, शांति की अपील
मीरापुर कस्बे में शनिवार को आला अधिकारियो की मौजूदगी में पैरामिलिट्री फोर्स के द्वारा कस्बे के संवेदनशील और अति संवेदनशील इलाकों में किया गया फ्लैग मार्च। DM अरविंद मल्लप्पा बंगारी के निर्देश में जनपद में 2024 के लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए प्रशासन द्वारा शांतिपूर्ण माहौल की अपील की गई।माहौल खराब करने पर होगी कार्यवाही।