छोटी काशी बूंदी के ऐतिहासिक तिलक चौक स्थित श्री चारभुजा नाथ मंदिर में पवित्र पौष माह के उपलक्ष्य में रविवार को 'पोष बड़ा महोत्सव' का भव्य आयोजन किया गया। सर्दी के बीच भगवान की भक्ति और गरमा-गरम पुआ, पकौड़ी व कत के प्रसाद ने माहौल को धर्ममय बना दिया।श्री चारभुजा विकास समिति के अध्यक्ष पुरुषोत्तम पारीक और वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक गर्ग ने बताया कि महोत्सव का शुभ