झांसी: 6 साल की बच्ची का गाल काटने वाले कुत्ते की हुई मौत, मेडिकल में 24 टांके लगे, वीडियो हुआ वायरल
Jhansi, Jhansi | Mar 28, 2026 झांसी में स्ट्रीट डॉग ने 6 साल की मासूम बच्ची पर हमला कर उसके गाल पर काट लिया और कंधे का मांस भी नोच लिया। बच्ची के गाल पर डॉक्टरों को 24 टांके लगाने पड़े हैं। यह घटना शुक्रवार को समथर के नई बस्ती मोहल्ले में हुई। बच्ची को झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहां उसका उपचार चल रहा है। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। कुत्ते की हुई मौत।