पोलायकलां: सुंदरसी के खामखेड़ा गांव में तेंदुए का हमला, बछड़ा घायल, वन विभाग ने पगमार्क से की पुष्टि
सुंदरसी थाना क्षेत्र के खामखेड़ा गांव में शनिवार दोपहर करीब 12 बजे एक तेंदुए ने मवेशियों पर हमला कर दिया। इस हमले में एक भैंस का बछड़ा घायल हो गया, जबकि एक गाय तेंदुए के चंगुल से बच निकलने में सफल रही। जंगल में मवेशी चरा रहे ग्रामीणों ने बताया कि तेंदुए ने बछड़े और गाय पर हमला किया था। गाय के शरीर पर नाखूनों और दांतों के निशान दिखे वन विभाग को सूचना दी गई।