शाहजहांपुर: अमर शहीद अशफ़ाक उल्ला खान के पौत्र ने कहा- शहीद प्रतिमाओं का अपमान करने वालों पर हो कड़ी कार्रवाई
शाहजहांपुर। शहीदों की प्रतिमाओं के अपमान के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। इस प्रदर्शन में अमर शहीद अशफ़ाक उल्ला खान के पौत्र भी शामिल हुए। उन्होंने स्पष्ट किया कि टाउन हॉल में स्थापित प्रतिमाओं के साथ जो भी किया गया, वह निंदनीय है और ऐसे कृत्यों के लिए जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।