आईजी रिद्धिम अग्रवाल ने सभी ड्यूटी में मौजूद पुलिस बल को वीवीआईपी सुरक्षा ड्यूटी के सभी मापदंडों के अनुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए। अलर्ट मोड में रहते हुए सुव्यवस्थित मार्ग व्यवस्था स्थापित करने, कार्यक्रम स्थल में किसी का भी अनाधिकृत प्रवेश वर्जित करने तथा त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था स्थापित करने को कहा।