सुल्तानगंज: रेलवे अधिनियम के तहत फरार आरोपी के घर आरपीएफ ने नोटिस चिपकाया
रेलवे अधिनियम के तहत लंबे समय से फरार चल रहे एक आरोपी के घर पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने नोटिस चिपकाया है। यह कार्रवाई सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के शिवनंदनपुर मदरिया गांव में की गई। आरपीएफ इंस्पेक्टर फिरोज अख्तर के नेतृत्व में टीम ने आरोपी बैकुंठ यादव के पुत्र फुदुक यादव के घर पर नोटिस चिपकाया। जानकारी के अनुसार फुदुक यादव पर रेलवे एक्ट के तहत मामला दर्ज है