रामपुर: सिविल लाइन क्षेत्र में इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के इंस्टॉलेशन कार्यक्रम में भाजपा विधायक आकाश सक्सेना शामिल हुए
Rampur, Rampur | Jul 21, 2024 सिविल लाइन क्षेत्र स्थित एक होटल में आयोजित इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के इंस्टॉलेशन कार्यक्रम में संगठन के नए अध्यक्ष श्रीश गुप्ता चुने गए। नई कार्यकारिणी के इंस्टॉलेशन कार्यक्रम में भाजपा विधायक आकाश सक्सेना मुख्य अतिथि रहे। नए अध्यक्ष श्रीश गुप्ता ने इंस्टॉलेशन कार्यक्रम में संबोधन करते हुए इंडस्ट्रीज की समस्याएं रखी।