लंभुआ: SDM लंभुआ की कार्यशैली के विरोध में अनशन पर बैठे किसानों को ADM और ASP ने पिलाया जूस
सुल्तानपुर में एसडीएम लंभुआ की कार्यशैली के विरोध में आमरण अनशन पर बैठे किसानों ने शनिवार देर रात करीब 9 बजे अपना अनशन समाप्त कर दिया। एडीएम एफआर एस. सुधाकरण और एडिशनल एसपी अखंड प्रताप सिंह के आश्वासन पर यह अनशन खत्म हुआ। एडीएम ने किसानों को जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया। इससे प्रशासन ने राहत की सांस ली। हालांकि, किसानों का धरना अभी भी जारी है। भारतीय किसान य