रावतभाटा: गार्ड नहीं, गायों का पहरा: रावतभाटा में SBI एटीएम बना गोशाला, बदबू और गोबर के बीच पैसे निकालने को मजबूर लोग
विजय सिंह ने गुरुवार शाम साढ़े 7 बजे बताया कि रावतभाटा शहर के मुख्य न्यू मार्केट पिक्चर हॉल चौराहे पर स्थित एसबीआई एटीएम इन दिनों बदहाली की मिसाल बन चुका है। एटीएम के भीतर और बाहर पशुओं का कब्जा है, जहां गोबर और गंदगी के बीच लोग पैसे निकालने को मजबूर हैं। बदबू और गंदे पानी से एटीएम परिसर असहज हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार बैंक अधिकारियों से श