गुड़ामालानी: पुलिस थाना रागेश्वरी ने ऑपरेशन 'अखरोट' के तहत अवैध बजरी से भरा डम्पर किया जब्त, चालक को गिरफ्तार किया
पुलिस थाना रागेश्वरी की ऑपरेशन ‘‘अखरोट‘‘ के तहत कार्यवाही की। पुलिस ने बुधवार शाम 7:30बजे जानकारी देते हुए बताया कि विशेष अभियान ‘‘अखरोट‘‘ के तहत दिये गये निर्देशानुसार पुलिस थाना रागेश्वरी मय जाब्ता द्वारा सरहद निम्बल कोट में अवैध बजरी से भरे डम्पर नम्बर आरजे 04 जीबी 8326 को अवैध बजरी परिवहन करते हुए पाये जाने पर डम्पर को जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया गया।