खैरना बाजार में शुक्रवार की रात चोरों ने एक व्यापारी की स्कूटी चोरी कर ली। खैरना निवासी व्यापारी ने अपनी स्कूटी दुकान के बाहर खड़ी की थी, जिसे रात में चोर चोरी कर ले गए। शनिवार सुबह दुकान खोलने पर स्कूटी मौके पर नहीं मिली। इसके बाद व्यापारी ने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन स्कूटी का कोई सुराग नहीं लग पाया। उन्होंने खैरना पुलिस चौकी को सूचना दी।