बीना: गांधी वार्ड में युवक के साथ मारपीट, पुलिस ने दो आरोपियों पर मामला दर्ज किया
Bina, Sagar | Dec 21, 2025 फरियादी रामकुमार अहिरवार पिता सुरेश अहिरवार निवासी गांधी वार्ड सुबह मजदूरी के लिए जा रहा था। तभी मोटरसाइकिल चालक ने फरियादी को टक्कर मार दी। टक्कर में फरियादी का मोटरसाइकिल चालक के साथ विवाद हो गया। तभी विवाद में आरोपी कमलेश एवं कल्लू रैकवार ने गाली गलौज कर मारपीट कर दी और जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों पर मामला दर्ज किया है।