बैरसिया: भोपाल के कोहेफिजा थाने के प्रधान आरक्षक ज्ञानेंद्र द्विवेदी सस्पेंड, रेप के आरोपी से मिलीभगत का आरोप
भोपाल के कोहेफिजा थाने में तैनात प्रधान आरक्षक ज्ञानेंद्र द्विवेदी सस्पेंड, रेप और लव जिहाद के आरोपी से मिलीभगत का आरोप, DCP ने की कार्रवाई बताया जा रहा है कि ज्ञानेंद्र द्विवेदी न केवल आरोपी के साथ मेल-जोल बढ़ा रहे थे, बल्कि पुलिस की छापेमारी और जांच से जुड़ी गुप्त जानकारी भी आरोपी तक पहुँचा रहे थे। डीसीपी जोन-3 ने जांच के बाद यह सख्त कार्रवाई की है।