गुमला: पत्नी व प्रेमिका के बीच तनाव में युवक ने उर्वरक खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की
Gumla, Gumla | Aug 14, 2025 कामडरा निवासी 25 वर्षीय विवाहित युवक ने तनाव में आकर उर्वरक खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक युवक की शादी 6 माह पूर्व गुमला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से हुई थी। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हुआ और दोनों ने अपने पसंद से शादी की। लेकिन बाद में पत्नी को पता चला कि गांव के ही एक युवती से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा है।