निर्मली थाना परिसर में आगामी सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर सोमवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की संयुक्त अध्यक्षता सर्किल इंस्पेक्टर रणविजय राणा एवं थानाध्यक्ष सियावर मंडल ने की। इसमें विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक, पूजा समिति के सदस्य, साउंड ऑपरेटर, सामाजिक प्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक शामिल