बगोदर: उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय खंभरा मे मनाया गया राष्ट्रीय मतदाता दिवस
बगोदर प्रखंड के उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय खंभरा में गुरुवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया।इस दौरान मुख्य अतिथि बगोदर के उप प्रमुख हरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए सभी मतदाताओं को अपने मतदान के अधिकार का सही जगह प्रयोग करना जरूरी है। मौके पर शिक्षक राजेश रविदास , सुभाष रविदास समेत अन्य लोग शामिल थे।