दुमका: जिले के विभिन्न प्रखंडों से भारत भ्रमण के लिए निकले 70 तीर्थ यात्रियों की चलती बस में लगी आग,बस जलकर हुआ खाक
Dumka, Dumka | Apr 6, 2024 दुमका जिले के विभिन्न प्रखंडों से भारत भ्रमण के लिए निकले 70 तीर्थ यात्रियों की चलती बस में बीती रात भीषण आग लग गई। घटना यूपी के वाराणसी जाने के क्रम में मंडुआडीह थाना क्षेत्र के महेशपुर के समीप की है। यूपी पुलिस की तत्परता से बस को रुकवा कर सभी तीर्थ यात्रियों को सुरक्षित निकाल दिया गया।