झाझा: दुहरपहड़ी के पास सड़क किनारे घायल अवस्था में गिरा युवक, डायल 112 की पुलिस ने झाझा के रेफरल अस्पताल में करवाया भर्ती
Jhajha, Jamui | Nov 5, 2024 झाझा थानाक्षेत्र के दुहरपहड़ी के पास मंगलवार की शाम 5 बजे सड़क किनारे घायल अवस्था मे गिरे पड़े एक अज्ञात युवक को डायल 112 की पुलिस ने उठाकर इलाज के लिए रेफरल अस्पताल झाझा लाया। बेहोशी की हालत में घायल पड़े युवक का डॉक्टर के द्वारा इलाज किया गया लेकिन उसकी स्थिति नाजुक रहने पर डॉक्टर ने उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल जमुई रेफर कर दिया।