कायमनगर बाजार में बुधवार को अतिक्रमण हटाने का अभियान आदेश के तीसरे दिन चलाया गया। जिला प्रशासन के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान के तहत बाजार क्षेत्र में दोपहर से लेकर शाम 4:30 तक कार्रवाई की गई। प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी कुणाल राज को मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात कर टीम ने सड़क किनारे किये गए अतिक्रमण को हटाया। इस दौरान थाना अध्यक्ष टिंकू कुमार मौजूद रहे