लाडपुरा: कोटा में सांड की दहशत, तीन लोगों को किया घायल, बुजुर्ग महिला का हुआ ऑपरेशन, अचानक पीछे से करता है हमला
Ladpura, Kota | Jan 10, 2026 कोटा के डीसीएम क्षेत्र में स्थित प्रेम नगर इलाके में सांड ने सप्ताहभर से दहशत फैला रखी है। सांड के हमलों में अब तक दो से तीन लोग घायल हो चुके हैं, जिनमें महिलाएं और एक बुजुर्ग शामिल हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सांड अचानक पीछे से हमला कर देता है, जिससे राहगीरों और बाजार आने-जाने वालों में भय का माहौल बना हुआ है।