पिपलिया गांव में शादी की खुशियां मातम में बदली, भतीजे-भतीजी की शादी में चाचा की हुई मौत
झालावाड़ के पिपलिया गांव में बुधवार रात एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। यहां भाई बहन के शादी समारोह के दौरान उनके चाचा की मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। परिजनों ने गुरुवार सुबह 6 बजे बताया कि पिपलिया गांव निवासी मनोज और प्रियंका की शादी में उनके चाचा माणक चंद की मौत हो गई।