हनुमानगढ़: हनुमानगढ़ महिला थाना पुलिस ने पीटा एक्ट के मामले में 10 साल से फरार दो इनामी स्थाई वारंटी महिलाओं को किया गिरफ्तार
महिला थाना पुलिस ने पीटा एक्ट के मामले में दो महिला स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार किया है। दोनों पर इनाम भी घोषित था। थाना प्रभारी रजनदीप कौर ने बताया कि 2015 में थाना में दर्ज हुए पीटा एक्ट के मामले में प्रिया रोशन और रीना फरार चल रही थीं। उनकी गिरफ्तारी के लिए न्यायालय की ओर से स्थाई वारंट जारी किया गया था।