पलामू टाइगर रिजर्व के कोर एरिया लातेहार के छिपादोहर और हेहेगड़ा रेलवे स्टेशन के बीच रेल लाइन को डायवर्ट किया जाना है। दोनों रेल लाइन की दूरी करीब 11 किलोमीटर है। यह इलाका हाथी और बाघ का कॉरिडोर है। दरअसल, सोननगर से झारखंड के पतरातू तक रेलवे तीसरी लाइन को बिछा रही है। कई इलाकों में इसका कार्य पूरा हो चुका है।