रीठी थाना क्षेत्र में रविवार शाम मारपीट की एक घटना सामने आई है, जिसमें दो महिलाएं और एक 64 वर्षीय वृद्ध घायल हो गए। घायलों को सोमवार सुबह उपचार के लिए शासकीय अस्पताल रीठी में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है जानकारी के अनुसार घटना रविवार शाम करीब 6 बजे की बताई जा रही है। किसी बात को लेकर हुए विवाद के दौरान मारपीट की स्थिति बन गई,