अन्ता: अंता विधानसभा उप चुनाव में 11वें राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद जैन भाया अभी भी आगे
Antah, Baran | Nov 14, 2025 अंता विधानसभा उप चुनाव की मतगणना में कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद जैन भाया 11वें राउंड में आगे चल रहे हैं। शुक्रवार सुबह 11.31 बजे मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद जैन भाया को 11वें राउंड में 40047 मत मिले जबकि भाजपा प्रत्याशी मोरपाल सुमन को 29707 तथा निर्दलीय नरेश मीणा को 32876 मत मिले।