बरेली: फरीदपुर थाना क्षेत्र के सैदापुर में आवारा कुत्ते ने एक व्यक्ति पर किया हमला
फरीदपुर थाना क्षेत्र के सैदापुर में एक आवारा कुत्ते ने सो रहे व्यक्ति पर हमला कर दिया। कुत्ते के हमले में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिनको उपचार के लिए बरेली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। हालांकि आवारा कुत्ता गांव के अन्य लोगों पर भी हमला कर चुका है।