सिंघिया: फुलहारा गांव में आपसी विवाद में हुई मारपीट में चार महिला घायल एक महिला डीएमसीएच रेफर
सिंघिया थाना क्षेत्र के फुलहारा गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में चार महिला घायल हो गई। घायल महिला की पहचान बबीता कुमारी, गुंजा कुमारी ,चमचम कुमारी और मनीषा कुमारी के रूप में की गई है। सिंघिया पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद बबीता कुमारी को डीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। आपसी विवाद को लेकर दोनों पक्ष में पूर्व से चल रहा विवाद।