धार: धामनोद के राऊ खलघाट फोरलेन पर एक परिवार की कार दुर्घटनाग्रस्त हुई
Dhar, Dhar | Apr 25, 2025 धामनोद के राऊ खलघाट फोरलेन पर एक परिवार की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पीथमपुर से मनावर में शादी समारोह में जा रहे परिवार की कार को शुक्रवार दोपहर 3:00 एक अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार बेकाबू होकर पहाड़ी से टकरा गई। हादसे में कार का एक दरवाजा खुल गया। इससे कार में बैठी महिला शिवमाला सड़क पर गिर गईं।