मुरादाबाद: मझोला थाना क्षेत्र में शराब की दुकान पर ग्राहक और सेल्समैन के बीच हुई मारपीट, तीन लोग हुए घायल
मझोला थाना क्षेत्र में शराब की दुकान पर ग्राहक और सेल्समैन बीच, किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई, जिसके चलते कहासुनी इतनी बढ़ गई की दोनों में आपस में मारपीट होना शुरू हो गई, मारपीट में तीन लोग घायल हो गए, घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा मामले को शांत करवाकर,तीनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंची, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।