जिले के तीयर थाना क्षेत्र के उत्तरदाहा गांव में शनिवार की सुबह मामूली विवाद को लेकर लाठी डंडों से पीट-पीटकर एक युवक की हत्या कर दी गई। घटना को लेकर गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है।मृतक तीयर थाना क्षेत्र के उत्तरदाहा गांव वार्ड नंबर 4 निवासी स्व.मदन सिंह का 30 वर्षीय पुत्र गुड्डू सिंह है।